आज की ताजा खबर

72 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली पहचान, अज्ञात युवक को शेरगढ़ घाट पर दी अंतिम विदाई

top-news

रोहित अवस्थी 

अछल्दा । घसारा-छछूंद बंबा में मिले अज्ञात युवक के शव की 72 घंटे तक पहचान नहीं हो सकी। अपनों की तलाश में पुलिस की कोशिशें भी नाकाम रहीं।

आखिरकार नियमानुसार पुलिस और इटावा रक्तदाता समूह के सहयोग से औरैया के शेरगढ़ घाट पर युवक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा-छछूंद बंबा में 22 सितंबर की दोपहर ग्रामीणों ने पानी में एक अज्ञात युवक का शव बहता देखा था।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई थी।

मृतक के हाथ पर ‘अभिषेक’ नाम गुदा हुआ था। उसने सफेद शर्ट और हल्के खाकी रंग का लोअर पहन रखा था।

शव कई दिन पुराना होने के कारण चेहरा स्पष्ट नहीं था और शरीर की त्वचा भी निकल चुकी थी, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आसपास के थानों और संबंधित क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर पहचान कराने का प्रयास किया।

72 घंटे बीतने के बाद भी जब कोई शव लेने नहीं पहुंचा तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की कार्रवाई की गई।

शेरगढ़ घाट पर अंतिम विदाई के दौरान मौजूद लोगों ने अज्ञात युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *