आज की ताजा खबर

अशोक सिंघल को 100 वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

top-news

विवेकानंद पाण्डेय

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के पुरोधा विश्व हिंदू परिषद के कार्य अध्यक्ष अशोक सिंघल की 100 वीं जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद कर रेतिया स्थित शंकरजी के मंदिर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

भाजपा नेता दिनेश जायसवाल एवं अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी सुखों का त्याग कर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र संस्कृति और विचारधारा को जीवन समर्पित करने का जो आदर्श अशोक सिंघल ने स्थापित किया। वह विरले ही देखने को मिलता है। आपातकाल के विरुद्ध आवाज बुलंद करने से लेकर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन को गति देने तक उनका संघर्ष और समर्पण सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद तिवारी, रघुनाथ, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, तिलक राम कोरी अनिल कोरी, लालजी गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मनोज निषाद, कुशनिषाद, रंजीत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मंगल कोरी ,किशन वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। उनका मूल परिवार अलीगढ़ जिले के बिजौली गांव का था। वर्ष 1942 में प्रयाग में पढ़ाई के दौरान सिंघल संघ के संपर्क में आए। बाद में नौकरी करने के बजाय अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदू समाज के लिए समर्पित कर दिया। श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के मुख्य रणनीतिकार व पुरोधा के रूप में अशोक सिंघल की पहचान बनी। अशोक सिंघल ने देश और दुनिया भर के समस्त हिंदू समाज को संगठित किया और साधु संतों को एक मंच पर लाकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन को एक विशाल राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया था।

वर्ष 1984 में दिल्ली के विज्ञान भवन में पहले धर्म संसद के आयोजन और संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। दरअसल, यहीं राम जन्मभूमि आंदोलन की रणनीति तय की गई थी। 20 वर्षों से अधिक हिंदू संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के प्रभारी रहे अशोक सिंघल आजीवन अविवाहित रहे और अपना पूरा जीवन समाज व राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *