आज की ताजा खबर

विहिप के राष्ट्रीय संरक्षक स्व अशोक सिंघल की 100 जयंती पर हुई संगोष्ठी

top-news

अशोक सिंहल थे सच्चे सनातनी स्वामी यमुनापुरी, स्वामी जगतार मुनि, स्वामी चन्द्रदेव महराज सहित अन्य संतों ने दी श्रद्धांजलि

 पवन द्विवेदी  

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की ओर से आज प्रांत मार्गदर्शक मंडल की बैठक जगदगुरू स्वामी  वासुदेवानंद सरस्वती महराज  के  अलोपीबाग स्थित आश्रम में हुई जिसमें विहिप के राष्ट्रीय संरक्षक स्व अशोक सिंघल के जयंती के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संतों ने अपने विचार रखें। महा निर्वाणी के महंत यमुना पुरी जी महाराज ने कहा की राम मंदिर आंदोलन और समाज निर्माण को हिंदू समाज के संगठन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान मानते थे। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल भारतीय सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक है। उन्होंने  सभी जाति, पंथ,संप्रदाय और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर हिंदू समाज की एकत्रीकरण का संकल्प लिया और उसकी पूर्णता थी।


 कार्यक्रम का शुभारम्भ  आश्रम के बटुको ने मंगलाचरण से कराया। विहिप ने सभी संतों को माल्यार्पण एवं भेंट प्रदान किया। नया उदासीन अखाड़ा से जगतार मुनि जी ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपने जीवन में हिंदू समाज की एकता के लिए जीवन पर्यंत दृढ़ संकल्पित रहे आज उनके प्रयास से लाखों शिक्षा के केंद्र, अनेक गौशाला,वेद विद्यालय,सेवा, शिक्षा,चिकित्सा के केंद्र चल रहे हैं,उनके संकल्प शक्ति से ही अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता प्रसस्त हुआ। अरैल के सच्चा बाबा आश्रम के महंत स्वामी चन्द्रदेव महराज ने अशोक सिंहल को सच्चा सनातनी बताते हुए कहा कि अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में मुख्य भूमिका थी।

इस दौरान विहिप के केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर, निर्वाणी अनी अखाड़ा से गोपाल दास जीमहाराज, मछली बंदर से विमल देव आश्रम काशी, रामाश्रम शास्त्री श्रृंगवेरपुर, जयरामदास जी महामंडलेश्वर, मनोज ब्रह्मचारी सच्चा आश्रम,दिव्यानंद जी सच्चा आश्रम, रामेश्वर प्रपन्नाचार्य जीदेवराहा बाबाआश्रम, प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र जी, प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आद्याशंकर मिश्रा, सह संपर्क प्रमुख आनंद पांडे, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, ओम आनंद, भूपेंद्रसिंह, धनंजय, शिवम द्विवेदी सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आद्याशंकर मिश्र ने किय l

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *