आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
खुले नाले में बहा चार साल का मासूम, रातभर चला रेस्क्यू; सुबह 500 मीटर दूर मिला शव
- दैनिक लोक भारती
- 27 Sep, 2026
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l लगातार हो रही बारिश के बीच मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के टाउन हॉल इलाके में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर निकला चार वर्षीय मासूम रिवांश बारिश के पानी से उफन रहे खुले नाले में बह गया। रातभर पुलिस, नगर पालिका कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर खेत में उसका शव बरामद हुआ।
बताया गया कि शनिवार रात रिवांश घर के बाहर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी मां कोमल उसे तलाशने बाहर निकलीं। आसपास तलाश के बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बारिश के पानी से उफन रहे नाले में बच्चे के गिरने की आशंका जताई गई, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
करीब 100 लोगों की टीम रातभर बच्चे की तलाश में जुटी रही। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। नाले में दो जेसीबी की मदद से सफाई और खुदाई कराई गई, लेकिन पूरी रात तलाश के बावजूद मासूम का पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे का शव देखते ही मां कोमल बेसुध होकर गिर पड़ीं। वहीं पिता आकाश भी बेटे की मौत से बदहवास हो गए। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
परिजनों के मुताबिक, रिवांश उनका इकलौता बेटा था। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण टाउन हॉल क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। घर के बाहर से गुजर रहा नाला करीब चार फीट गहरा बताया जा रहा है और उसका कुछ हिस्सा खुला हुआ है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया था और पानी का बहाव भी तेज था।
आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान मासूम नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में करीब 500 मीटर दूर खेत तक पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कार्रवाई न करने की बात कही है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान खुले नालों और जलभराव वाले स्थानों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि खुले नालों के कारण बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है।
बारिश के दौरान अभिभावक बच्चों को खुले नालों, जलभराव और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रखें।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







