आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बोर्ड परीक्षा में शामिल होगे 52 लाख 55 हजार परीक्षार्थी, परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से घटेंगे परीक्षा केन्द्र
- दैनिक लोक भारती
- 01 Oct, 2026
परीक्षार्थियों की संख्या पिछली वर्ष की तुलना में कम हुई, 27 नवंबर को जारी होगी परीक्षा केन्द्रों की सूची : सचिव भगवती सिंह
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उ प्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ( यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026- 27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी बोर्ड की 2026-27 की परीक्षा में हाई स्कूल के लगभग 27,75,000 और इंटरमीडिएट के लगभग 24,80,000 को मिलाकर कुल 52,55,000 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 30 सितंबर को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 52,55, 000 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि फाइनल आंकड़ा चार-पांच दिन बाद यूपी बोर्ड जारी करेगा।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 27,61,000 और 12वीं की परीक्षा में 25,75,000 को मिलाकर कुल 53,37,000 के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए थे जबकि इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या पिछली वर्ष की तुलना में कम हुई है। इस वर्ष हाई स्कूल में जहां परीक्षार्थियों की संख्या बढी है। 12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या काफी घट गई है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि नौवीं और 11 वीं कक्षा का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। कक्षा 9 में 27,60,000 और 11 वीं कक्षा में 22,80, 000 को मिलाकर 50, 40,000 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि पिछले वर्ष कक्षा 9 में 27,36,000 और 11वीं में 22,80,000 को मिलाकर 49,45,000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में लगभग 80 से 90 हजार परीक्षार्थी कम हुए हैं जिससे परीक्षा केन्द्रों की भी संख्या कम हो सकती है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए फाइनल किया जा रहा है। 22 अक्टूबर तक सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया जाएगा। उनके मुताबिक 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्र फाइनल कर लिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड के सचिव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा नकल विहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उसी तर्ज पर इस बार भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज, लखनऊ और सभी जिलों में बनने वाले कमांड एंड कंट्रोल रूम से परीक्षा की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर नकल के किसी भी प्रयास को रोका जाएगा।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कापियों के ले आउट को पिछले वर्ष बदल गया था। उसी तर्ज पर इस बार भी परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की आयोजन को लेकर लगभग 3 करोड़ कॉपियां राजकीय मुद्राणालय में छपाई जा रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को जिलों में भेजा जाएगा। यूपी बोर्ड के सचिव ने बताया कि वर्ष 2023 से यूपी बोर्ड ने मार्कशीट कम सर्टिफिकेट में बड़ा बदलाव किया था। उनके मुताबिक बदलाव के बाद मार्कशीट में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई है। इसलिए उसी पेपर पर 2027 की बोर्ड परीक्षा में भी मार्कशीट कम सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







