आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुत्ते को बचाने में बेकाबू बाइक ने किसान को मारी टक्कर, इटावा में इलाज के दौरान मौत
- दैनिक लोक भारती
- 03 Oct, 2026
रोहित अवस्थी
अजीतमल औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की शनिवार सुबह इटावा के अस्पताल में मौत हो गई। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे पैदल जा रहे किसान से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर भी घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया।
जैनपुर भीखेपुर निवासी लाखन सिंह कुशवाहा (55) पुत्र बुद्ध सिंह शुक्रवार शाम पैदल सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान मिलक निवासी कृष्ण कुमार (16) पुत्र रामशंकर बाइक से भीखेपुर से मिलक की ओर जा रहा था। जैनपुर गांव के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे लाखन सिंह को टक्कर मार दी।
इटावा में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे में लाखन सिंह और कृष्ण कुमार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लाखन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इटावा के मोतीझील अस्पताल ले गए, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। कृष्ण कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खोखा चलाकर परिवार का करते थे पालन-पोषण
लाखन सिंह खेती-किसानी के साथ सड़क किनारे खोखा रखकर बीड़ी, पान और तंबाकू बेचते थे। इसी से वह परिवार का गुजारा करते थे। उनके बड़े बेटे सुभाष राजपूत टेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि छोटा बेटा मोहित खेती में पिता का हाथ बंटाता था। किसान की मौत से पत्नी उर्मिला देवी, दोनों बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







