आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षिका सुनीता, आशा सम्मानित
- दैनिक लोक भारती
- 03 Oct, 2026
शांति फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था कार्यक्रम
बच्चों के बेहतर शिक्षण पर है जोर : सुनीता कनौजिया
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। शांति फाउंडेशन गोण्डा की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में सहायक अध्यापिका सुनीता कनौजिया प्राथमिक विद्यालय बसहरा तरहार जसरा प्रयागराज एवं सहायक अध्यापिका आशा दूबे संविलियन विद्यालय परसरा जसरा प्रयागराज को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मान स्वरुप दोनों शिक्षिकाओं को माल्यार्पण कर सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। शिक्षिका सुनीता कनौजिया और शिक्षिका आशा दुबे ने शांति फाउंडेशन के बच्चों के संयोजक एवं उनके बच्चों को उपहार भेंट किया। इस दौरान शिक्षिका सुनीता कनौजिया ने मां पर कविता पाठ भी किया जिसकी। इसके पूर्व भी शिक्षिका सुनीता कनौजिया को शिक्षा के नवाचार के लिए कई अलग - अलग संस्थाओं ने सम्मानित किया है।
शिक्षिका सुनीता कनौजिया और शिक्षिका आशा दुबे के सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी, एडी बेसिक (मुख्यालय) मनोज द्विवेदी, प्रयागराज मण्डल के एडी बेसिक संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए अनिल कुमार, उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, उ प्र वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
शिक्षिका सुनीता कनौजिया ने कहा कि यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और भावुकता का क्षण रहा। यह सम्मान हमारे द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो और प्रयासों के प्रति मिले विशवास एवं प्रोत्साहन का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय बसहरा तरहार जसरा प्रयागराज की सहायक अध्यापिका सुनीता कनौजिया शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रही है। वह बच्चों को पढाने के लिए नित नये प्रयोग उदाहरण देकर करती है जिससे कि बच्चों को पढने में सुविधा होती है। सुनीता पर्यावरण और पक्षी प्रेमी है उन्होंने अपने घर में तीन दर्जन गौरैया के घोसले लगाकर उनको पालती है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







