आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बाढ़ में डूबे पिता-पुत्र और भतीजे की एक साथ उठी अर्थियां, नम हुईं सैकड़ों आंखें
- दैनिक लोक भारती
- 04 Oct, 2026
दो अक्टूबर को धूमधाम से मनाया था सौरभ का जन्मदिन, अब घर में पसरा मातम
सोनू मिश्रा
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरैया मसूदपुर गांव में शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबने से पिता सुरेंद्र,पुत्र सौरभ व सुरेंद्र का भतीजा शोभित तीनों एक ही परिवार के पिता-पुत्र और भतीजे की मौत के बाद रविवार को गांव में मातम छा गया। सुरेंद्र, उनके पुत्र सौरभ और भतीजे शोभित की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर आंख नम हो गई। श्मशान घाट पर एक साथ तीन चिताएं जलती देख परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
शनिवार को तीनों सरैया मसूदपुर से चंदेला जाने वाले संपर्क मार्ग पर पुलिया के पास भरे चौका नदी के बाढ़ के पानी में डूब गए थे। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
दो दिन पहले घर में गूंज रही थीं खुशियां
परिजनों के अनुसार दो अक्टूबर को सौरभ का जन्मदिन परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर धूमधाम से मनाया था। घर में खुशियां थीं और जन्मदिन को लेकर परिवार के लोग उत्साहित थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद यही घर मातम में बदल जाएगा। सौरभ की मौत के बाद जन्मदिन की खुशियां परिवार के लिए दर्दनाक याद बन गई हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुरेंद्र की मौत के बाद परिवार में उनकी पत्नी और बेटी पल्लवी ही रह गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। करीब एक एकड़ जमीन के सहारे परिवार का जीवन-यापन होता है। अब पति की मौत के बाद पत्नी के सामने बेटी की परवरिश और भविष्य की जिम्मेदारी भी आ गई है।
हादसे में सुरेंद्र के भाई जगदीश के बेटे शोभित की भी मौत हुई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गहरा शोक है। रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







