आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अखिलेश की हिरासत पर भड़के सपाई, तहसील में दिया धरना
- दैनिक लोक भारती
- 06 Oct, 2026
एक घंटे तक नारेबाजी के बाद रिहाई की सूचना पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
रोहित अवस्थी
अजीतमल, औरैया। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को अजीतमल तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की।
बताया गया कि अखिलेश यादव मंगलवार को इंडिया गठबंधन के अन्य विपक्षी नेताओं के साथ निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस द्वारा मार्च को बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने के बाद अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।
इसकी जानकारी मिलते ही अजीतमल तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ता एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक विनोद यादव कक्का, मदन सिंह गौतम, सर्वेश बाबू गौतम, लालजी शुक्ला, संजीव पोरवाल, बाबा रामनरेश यादव, ओके चौधरी, रश्मि यादव, ध्रुव यादव, सुमन दिवाकर, पप्पी गौतम, टिल्लू राजपूत, हिमांशु पाल, उपेंद्र भारती, नंद किशोर पोरवाल, योगेंद्र प्रताप कठेरिया, विजय राजपूत व सभासद राहुल तिवारी समेत करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
करीब एक घंटे बाद एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा और सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव को हिरासत से छोड़े जाने की जानकारी दी। इसके बाद सपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







