आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनन्द उपाध्याय की अगुवाई में बाढ़ के पानी के बीच गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
- दैनिक लोक भारती
- 08 Oct, 2026
184 मरीजों की जांच कर निशुल्क जांचें दवाइयां करवाई मुहैया, आशा की मड़ैया और तौफीक मड़ैया में लगे शिविर, त्वचा रोग और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक; 12 लोगों को ओआरएस वितरित
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फ़र्रूख़ाबाद l राजेपुर बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर स्वास्थ्य केंद्रों तक न जाना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर जांच और उपचार कर रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में राजेपुर क्षेत्र की आशा की मड़ैया और तौफीक मड़ैया में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। दोनों शिविरों में कुल 184 मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
बाढ़ के बाद जलभराव और दूषित पानी के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविरों में मरीजों की जांच के साथ-साथ उन्हें साफ-सफाई, सुरक्षित पेयजल, खान-पान और बाढ़ के पानी से बचाव को लेकर भी जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को सलाह दी कि किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें।
आशा की मड़ैया में 69 मरीजों की जांच
पीएचसी सबलपुर के अंतर्गत आशा की मड़ैया में 69 मरीजों की जांच की गई। यहां त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। जांच में 40 मरीज त्वचा संबंधी बीमारी, 13 बुखार, 10 जोड़ों के दर्द, तीन मधुमेह और तीन मरीज उच्च रक्तचाप से संबंधित पाए गए।
चिकित्सकों ने मरीजों की स्थिति के अनुसार उपचार शुरू किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य टीम ने विशेष रूप से त्वचा संबंधी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने तथा बाढ़ के दूषित पानी के संपर्क से बचने की सलाह दी। शिविर में डॉ. नेहा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
तौफीक मड़ैया में 115 मरीज पहुंचे
वहीं तौफीक मड़ैया में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 115 मरीजों की जांच की गई। यहां भी त्वचा संबंधी बीमारी और बुखार के मरीज सामने आए। जांच में 26 मरीज त्वचा संबंधी समस्या, 23 बुखार, 15 सर्दी-खांसी, 15 आंख-कान संबंधी समस्या, आठ डायरिया और पांच मरीज गठिया से पीड़ित मिले। इसके अलावा 10 मरीज अन्य एवं पुरानी बीमारियों से संबंधित पाए गए।
डायरिया और अन्य बीमारियों से बचाव को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों को 12 ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को उबला या सुरक्षित पानी पीने, भोजन को ढककर रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
तौफीक मड़ैया में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉ. अभिनव, फार्मासिस्ट अनुज कुमार, स्टाफ नर्स अंशिका कटियार और लैब टेक्नीशियन ललित कुमार सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही। मेडिकल मोबाइल टीम के माध्यम से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं।
बीमारी पर नजर, जरूरत पर पहुंचेगी मोबाइल टीम
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के दौरान और पानी उतरने के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ ही मोबाइल मेडिकल टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। जहां जरूरत होगी, वहां स्वास्थ्य शिविर और मोबाइल मेडिकल टीम भेजकर मरीजों की जांच, उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम में आशीष शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों और टीम के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। विभाग का जोर इस बात पर है कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों तक समय रहते स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और बीमारी को गंभीर रूप लेने से पहले ही उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







