आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
टैंकर की टक्कर से घायल युवक की कानपुर में मौत, बेसुध हुई मां; परिवार में मचा कोहराम
- दैनिक लोक भारती
- 09 Oct, 2026
पिता की मौत के बाद परिवार का सहारा था 20 वर्षीय मोहन, हादसे ने छीना मां का बेटा
सलमान
बेला (बिधूना), औरैया। बेला-कानपुर मार्ग पर पिपरौली शिव गांव के पास मंगलवार को टैंकर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार मोहन कुमार (20) की बृहस्पतिवार को कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
टिड़ुवा, याकूबपुर निवासी मोहन कुमार पुत्र स्वर्गीय दिलाशा राम मंगलवार को बाइक से बेला से घर लौट रहा था। रास्ते में स्कूल के पास रसूलाबाद की ओर से आ रहे इंडियन ऑयल के टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मोहन को सीएचसी बेला ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया।
पिता के बाद परिवार का सहारा था मोहन
मोहन किराना की दुकान पर बैठता था। उसके परिवार में बड़ा भाई कन्हैया और छोटा भाई मनीष कुमार हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटे को खोने से मां सुधा देवी बेसुध हैं।
हादसे के बाद चालक फरार
बताया गया कि हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने नौसारा स्थित पेट्रोल पंप पर टैंकर का पता लगाया था, लेकिन आरोप है कि डीजल खाली करने के बाद चालक वहां से भी निकल गया। चालक की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







