आज की ताजा खबर

सीएम योगी आदित्य नाथ शहर में आज, दो जनसभा करेगे संबोधित

top-news

माफिया अतीक अहमद से खाली करायी गयी जमीन पर अपार्टमेंट के लिए करेंगे भूमि पूजन

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरूवार 15 अक्टूबर को  प्रयागराज दौरे पर आ रहे है। वह शहर में  करीब पांच घण्टे रहेगे। इस दौरान प्रतिमा के अनावरण, दो जनसभा और माफिया अतीक अहमद से खाली करायी गयी जमीन पर पीडीए द्वारा 600 से अधिक फ्लैट बनाये जाने के लिए भूमि पूजन करेगे। सीएम योगी आदित्य नाथ का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम देर शाम जारी हुआ है। सीएम योगी दोपहर 01ः15 बजे प्रयागराज आयेंगे।

सीएम योगी सबसे पहले तेलियरगंज जाएंगे, वहा पर तेलियरगंज चौराहा के पास बाबू मसूरियादीन पासी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद तेलियरंगज स्थित प्रिंटिंग इंस्ट्रीट्यूट ग्राउण्ड में जनसभा करेंगे। सीएम योगी 03ः00 बजे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सबसे अंत में शाम 04ः15 बजे कसारी-मसारी जाएंगे। कसारी मसारी में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन एवं लाभार्थियों के चाबी वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम योगी 05ः35 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *