आज की ताजा खबर

सीएम के आने से पूर्व शहर में दो हत्या,भाजपा नेता शासकीय आधिवक्ता के चैम्बर में चापड से हमला मौत

top-news

गोली लगने से लैब अटेण्डेंट की मौत

दोनों लोग थे पडोसी, कई वर्ष से पडोसी से चल रहा था विवाद

 पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आज शहर में तीन कार्यक्रम था लेकिन सीएम के आने से पूर्व जमीनी विवाद में वरिष्ठ भाजपा नेता शासकीय अधिवक्ता देवेन्द्र मिश्रा(50 )और पडोसी ईश्वर शरण डिग्री कालेज के लैब अटेण्डेट सतीश कुमार श्रीवास्तव (55) की उपचार के दौरान मौत हो गयी। देवेन्द्र मिश्रा अपने सलोरी स्थित घर में बने चैम्बर में बैठे थे उसी दौरान कार खडी करने के मामले में विवाद हो गया। देवेन्द्र मिश्रा पर चापड से जानलेवा हमला हुआ जिसमें देवेन्द्र मिश्रा के सिर, गले और कंधे पर गंभीर चोट आई्। दूसरी तरफ से चली गोली में ईश्वर शरण डिग्री कालेज के लैब अटेण्डेट सतीश कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गयी। सीएम के शहर में होने से प्रशासन और पुलिस अफसरों के हाथपांव फूल गये। आनन - फानन में दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। मृतक सतीश श्रीवास्तव के परिजनों ने देवेन्द्र मिश्रा पर हत्या का कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

घटना के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एस आर एन अस्पताल में जमकर हंगामा और तोडफोड किया। इस दौरान एक रिपोर्टर की जमकर पिटाई कर दिया जिससे उसको गंभीर चोटे आई हुई है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की अलग - अलग टीम घटना के मामले की जांच कर रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *