आज की ताजा खबर

रामलीला पंडालों में सुरक्षा पर पुलिस का शिकंजा, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

top-news

एसएसपी के निर्देश पर मैदान में उतरे पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रवेश-निकास से पार्किंग तक सघन जांच,संदिग्धों पर नजर रखने और लापरवाही न बरतने के निर्देश

 मोहम्मद मुस्लिम 

रूदौली अयोध्या। त्योहारों की भीड़ में सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर नजर रखने के लिए अयोध्या पुलिस ने रुदौली में सुरक्षा का मोर्चा कस दिया है। रामलीला मंचों और पंडालों में किसी भी चूक की आशंका को रोकने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी ग्रामीण राधेश्याम राय और सीओ अरविंद सोनकर ने सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की। प्रवेश-निकास मार्गों से लेकर पार्किंग तक व्यवस्था परखी और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आयोजकों को भी स्पष्ट हिदायत दी गई कि संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतें।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रामलीला मंचों और पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थलों पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों ने प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था और अन्य सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रूप से बनाए रखने और भीड़ के दबाव से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं को रोकने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।

इस दौरान रामलीला आयोजकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने अपील की कि आयोजन के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। आयोजकों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने को भी कहा गया।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चल रही इस कवायद का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना और रामलीला देखने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने आयोजन स्थलों पर सतर्कता बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *