आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
औरैया में 20 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 16 Oct, 2026
फफूंद रोड पर नहर पुल के आगे पुलिस ने की कार्रवाई, कोकीन, एमडीएमए और मेथामफेटामाइन पाउडर मिला
पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद से लाकर बेचता था नशे के आदी लोगों को मादक पदार्थ
हिमांशु दुबे
औरैया। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली औरैया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से कोकीन, एमडीएमए और मेथामफेटामाइन पाउडर समेत करीब 20 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर नशे के आदी लोगों को बेचता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कोतवाली पुलिस जालौन चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति फफूंद रोड पर नहर पुल के आगे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के लिए मौजूद है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और सुबह करीब 3:57 बजे संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।
तलाशी में तीन तरह के मादक पदार्थ बरामद
पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत (28) पुत्र जयपाल सिंह निवासी गायत्री नगर, कोतवाली औरैया बताया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम एमडीएमए और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन पाउडर बरामद हुआ। इसके अलावा 600 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। हालांकि, अलग-अलग पदार्थों की कीमत का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। पुलिस बरामदगी से जुड़े तथ्यों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाने की बात कही
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में मादक पदार्थों की बिक्री करता था। वह गाजियाबाद से अलग-अलग व्यक्तियों के माध्यम से मादक पदार्थ प्राप्त करता था। हालांकि, पूछताछ में उसने उन लोगों के नाम और पते की जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद वह मादक पदार्थ बेचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाता था।
इस मामले में कोतवाली औरैया में मुकदमा अपराध संख्या 702/2026 के तहत धारा 8/21(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात मनोज कुमार गंगवार, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और संजीव कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







