आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अछल्दा में दर्दनाक रेल हादसा: अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत, दो साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
- दैनिक लोक भारती
- 17 Oct, 2026
बीमार भांजे को घर छोड़ने जा रहे थे मामा, रेलवे क्रॉसिंग 13-बी के पास हुआ हादसा; दोनों परिवारों में मचा कोहराम
रोहित अवस्थी
अछल्दा औरैया। जनपद औरैया के अछल्दा कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे क्रॉसिंग 13-बी के पास कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से दोनों घरों में मातम छा गया।
मृतक राजू पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला रामलाल, रायपुर, फफूंद और उसका मामा कृष्ण पुत्र दीपचंद निवासी रेजुआ, एटा शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे अछल्दा रेलवे स्टेशन की तरफ से क्रॉसिंग की ओर पैदल जा रहे थे। दोनों सूरत में काम करते थे और घर लौट रहे थे। बताया गया कि राजू की तबीयत खराब थी। इसी वजह से उसके मामा कृष्ण उसे घर छोड़ने के लिए साथ आए थे।
इसी दौरान कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में दोनों आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई।
लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। करीब पांच मिनट तक इंजन की जांच करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे गैंगमैन ने रेलवे ट्रैक को क्लियर कराया। वहीं, स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी फफूंद को दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मां ने की दोनों मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान के लिए मौके पर पहुंची राजू की मां मीना देवी ने दोनों की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि राजू और कृष्ण सूरत में काम करते थे। राजू की तबीयत खराब होने के कारण उसके मामा कृष्ण उसे घर छोड़ने के लिए साथ आ रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटते समय दोनों इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएंगे।
दो साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। राजू की पत्नी नेहा और उसका दो साल का बेटा कन्हैया है। पिता की मौत के बाद मासूम कन्हैया के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं, कृष्ण पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी चार बहनें भी हैं। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर सुनकर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में लगा रहा।
एक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिस भांजे को मामा बीमारी की हालत में घर पहुंचाने जा रहे थे, रास्ते में दोनों की जिंदगी खत्म हो गई। दो साल के मासूम के लिए यह दुखद घटना जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







