आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सात थानों की पुलिस रही तैनात, फिर भी कालिका देवी मंदिर में टप्पेबाजों ने उड़ाए सोने के आभूषण
- दैनिक लोक भारती
- 17 Oct, 2026
लखना मंदिर में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं के कुंडल, चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायतें
अमित कुमार
बकेवर, इटावा। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर लखना स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार रात से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार सुबह आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। तालाब में स्नान के बाद भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका, पूजा-अर्चना की और बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। वहीं, भारी भीड़ के बीच टप्पेबाजों ने महिलाओं के सोने के आभूषणों को निशाना बनाया। आभूषण चोरी होने की कई शिकायतों से श्रद्धालुओं में चिंता फैल गई।
जानकारी के अनुसार, इटावा के नगला जबाहर गांव निवासी पूनम पत्नी सुशील कुमार का सोने का कुंडल चोरी हो गया। वहीं, छतरपुर से दर्शन करने आई एक महिला ने मंदिर के गेट के पास धक्का लगने के दौरान गले से करीब दो तोले की सोने की जंजीर तोड़े जाने का आरोप लगाया। महिला को दर्शन के बाद बाहर आने पर जंजीर गायब होने की जानकारी हुई। इसके अलावा अन्य महिलाओं के कुंडल, मंगलसूत्र और चेन के पेंडल भी चोरी होने की शिकायतें सामने आईं। पीड़ित महिला से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
सात थानों की पुलिस को सौंपी गई थी सुरक्षा की जिम्मेदारी
मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र और सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने सात थाना प्रभारियों को मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद आभूषण चोरी की घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वहीं, नगर पंचायत लखना की ओर से सफाईकर्मियों और आवारा पशुओं की निगरानी के लिए कर्मचारियों को लगाया गया था। एसडीएम भरथना काव्या सी ने नायब तहसीलदार हर्ष निशांत सहित लेखपालों को मंदिर परिसर और तालाब के आसपास तैनात किया था।
नवरात्र के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच आभूषण चोरी की घटनाओं ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी बढ़ाने, संदिग्धों पर नजर रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







