आज की ताजा खबर

प्रयागराज में भाजपा एमएलसी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने साथियों संग किया शस्त्र पूजन

top-news

विजयदशमी पर विधि-विधान से हुई पूजा, दो दर्जन से अधिक लोग रहे मौजूद

अलग-अलग लोगों के लाइसेंसी शस्त्र पूजन में किए गए शामिल

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। विजयदशमी के अवसर पर भाजपा एमएलसी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने मम्फोर्डगंज स्थित जगराम चौराहे के पास अपने आवास पर साथियों के साथ विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। पूजन में उनके साथियों के अलग-अलग लाइसेंसी शस्त्र भी शामिल किए गए।

विजयदशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा के तहत आयोजित यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। उन्होंने मां भवानी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि वे सभी को अन्याय और बुराई के खिलाफ खड़े होने की शक्ति, साहस और सद्बुद्धि प्रदान करें।

उन्होंने सभी लोगों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *