आज की ताजा खबर

कानपुर में एचआईवी परीक्षण गुणवत्ता पर बड़ा मंथन, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डिस्ट्रिक्ट लेवल EQAS कार्यशाला का भव्य आयोजन

top-news top-news

कानपुर के प्रतिष्ठित जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 18 फरवरी 2026, बुधवार को एनएबीएल मान्यता प्राप्त एचआईवी टेस्टिंग स्टेट रेफरेंस लेबोरेटरी (एसआरएल) द्वारा डिस्ट्रिक्ट लेवल एचआईवी परीक्षण EQAS कार्यशाला का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह शैक्षणिक पहल गुणवत्ता, सटीकता और जनस्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनी।कार्यशाला में एसआरएल से संबद्ध सात जनपद—कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं उन्नाव—के लगभग 35 ICTC/HCTS केंद्रों से करीब 50 लैब टेक्नीशियनों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव और आयोजन सचिव डॉ. (प्रो.) विकास मिश्रा ने प्राचार्य डॉ. संजय काला, प्रमुख अधीक्षक लाला लाजपत राय तथा संबंधित चिकित्सालय के प्रतिनिधि डॉ. सौरभ अग्रवाल के औपचारिक स्वागत के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने EQAS (External Quality Assurance Scheme) की महत्ता बताते हुए कहा कि यह प्रणाली एचआईवी परीक्षण को निर्धारित मानकों के अनुरूप, सटीक एवं विश्वसनीय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

तकनीकी सत्र में डॉ. विकास मिश्रा ने नमूना संग्रहण की मानक विधियों, गुणवत्ता संवर्धन रणनीतियों तथा EQAS प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। वहीं डॉ. हिमांशी प्रकाश ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रभावी व्याख्यान प्रस्तुत किया। टेक्निकल ऑफिसर श्री इसराफ़ा हुसैन खान ने एसआरएल कार्यक्रम के अंतर्गत लैब टेक्नीशियनों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विभाग के संकाय सदस्यों और रेजिडेंट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन पर डॉ. (प्रो.) विकास मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला तकनीकी दक्षता के साथ-साथ जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *