आज की ताजा खबर

नहर में कार गिरने से पति पत्नी तथा पुत्र की मौत कार में ही मौत

top-news top-news

अछल्दा रात्रि में दिबियापुर से रिश्तेदारी में सगाई में शामिल होकर वापिस आते समय तुरुकपुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली निचली गंग नहर की सड़क पर अपने घर जाते समय कार नहर में जा गिरी सुबह ग्रामीणों को नहर के अंदर कार के पानी मे पहिया दिखाई पड़ने पर थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी कम करवाया पुलिस ने रस्सा डालकर ट्रैक्टर एवं जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया गाड़ी का दरवाजा खोलने पर एक महिला सहित दो शव मिलने पर तीनों को अस्पताल भिजवाया गया घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी एवं  अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी बिधूना,क्षेत्राधिकारी सहित अन्य लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है वही सूचना पर एसडीआरएफ एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी है l
थाना क्षेत्र के गांव तुरुकपुर के नजदीक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली निचली गंग नहर रोड़ पर इटावा जनपद निवासी राजीव कुमार गुप्ता उम्र करीब 58 वर्ष एवं उनकी पत्नी मधू गुप्ता उम्र करीब 56 वर्ष तथा उनका पुत्र शुभम उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मोती गंज भर्थना से अपनी डस्टर कार यूपी 75 एस 9741 से रात्रि में दिबियापुर में अपने बहनोई अशोक कुमार के पुत्री की सगाई में शामिल होकर रात्रि में करीब 12 बजे दिबियापुर से वापिस अपने घर जा रहे थे तभी उनकी कार नहर में जा गिरी सुबह ग्रामीणों ने कार के पहिया नहर के पानी मे देखी तो उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी कम करवाया तथा ग्रामीणों एवं ट्रैक्टर तथा जेसीबी की मदद से गाड़ी को पानी से बाहर निकलवाकर गाड़ी का दरवाजा खोलने पर तीनों शवों को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भिजवाया घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सौनकिया, सीओ पी पुनीत मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है वहीं सूचना एस डीआर एफ के निरीक्षक रितेश सचान ने अपनी टीम के साथ पानी मे खोजबीन की वहीँ फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की घटना की सूचना पर फफूंद,एरवाकटरा, बिधूना, कुदरकोट एवं अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुँची। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर सरकारी शव वाहन से तीनों मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया l

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *