आज की ताजा खबर

“शादी की शहनाई बनी मातम की सिसकाई”

top-news

कुदरकोट के गढ़वाना गांव में 11 हजार वोल्ट के झूलते तारों की चपेट में आने से हलवाई की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी नेहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं।कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाना में शनिवार तड़के 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रवि (32) पुत्र रामसनेही निवासी जोहरपुरा समोहो, गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में हलवाई का कार्य करने आया था। बताया गया कि वह सुबह करीब चार बजे खेत की ओर गया था। तभी खेत में नीचे झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत तार लंबे समय से नीचे लटके हुए हैं और कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है।विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पूर्व भी इसी लाइन की चपेट में आने से चार गायों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी नेहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *