आज की ताजा खबर

भाकियू ने सात सूत्रीय किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सीएम को सौंपा

top-news

उरई (जालौन)। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, डा. द्विजेंद्र सिंह निरंजन जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गांवों के तालाबों में पानी भरवाने के साथ ही आंधी एवं बारिस के चलते खेतों में तैयार मूंग की फसल में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ उसकी जांच करवाकर नुकसान की भरपाई करायी जाये।
जिलाधिकारी को संबोधित सौंपे गये ज्ञापन में भाकियू ने जिले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मूंग खरीद केंद्र खुलवाकर पारदर्शिता से सीधे किसानों की मूंग खरीद करायी जाये। आंधी तूफान के कारण ज्यादातर गांवों की विद्युतापूर्ति पूर्णतः ठप हो गयी जिससे पानी का संकट पैदा हो गया। ऐसे गांवों की प्राथमिकता से विद्युत आपूर्ति बहाल करायी जाये ताकि पानी संकट से ग्रामीणों को छुटकारा मिल सके। आंधी तूफान से जिन ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उनका सर्वे कराकर उन्हें मुख्यमंत्री आवास मुहैया कराये जायें। आंधी से गांवों में गौशालाओं की संरचना का भी बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है जिससे गौशालाओं में गायों के सामने भूसा एवं पीने की पानी की समस्या खड़ी हो गयी है इसे प्राथमिकता से दुरुस्त कराया जाये। रबी फसल की दलहन एवं तिलहन की खरीद केंद्रों पर खरीद बहुत शिथिल है इसमें तेजी लाकर किसानों की फसल खरीद करायी जाये। अभी तक गांव के जो तालाब पानी से नहीं भरे गये हैं उनको नहरों एवं राजकीय नलकूपों से तत्काल भरवाया जाये।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *