आज की ताजा खबर

“DAV कॉलेज में हंगामा” — प्रिंसिपल पर स्याही फेंकने वाला छात्र गिरफ्तार

top-news top-news

DAV College सिविल लाइन्स में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रिंसिपल प्रो. अरुण दीक्षित पर एक छात्र ने स्याही फेंक दी। जानकारी के अनुसार, Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के कार्यकर्ता प्रिंसिपल को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। इससे नाराज एक छात्र ने उन पर स्याही फेंक दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी छात्र को तत्काल पकड़ लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।ABVP के प्रांत मंत्री दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल छात्रों की समस्याएं नहीं सुन रहे और प्रशासनिक अनियमितताओं को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि विश्वविद्यालय बैठक में व्यस्त रहने के दावे का प्रमाण दिया जाए तथा पूरे सत्र की बायोमेट्रिक उपस्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *