आज की ताजा खबर

मानवता की मिसाल बने सर्जन डॉ. नितिन मलिक, घायल ट्रक चालक की बचाई जान

top-news

पीलीभीत। टनकपुर रोड स्थित ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की जान बचाने के लिए जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. नितिन मलिक ने मानवता का परिचय दिया। हादसे में ट्रक चालक सुनील कुमार के पैर में लोहे का एंगल आर-पार घुस गया था और उसकी हालत बेहद गंभीर थी।
जानकारी के अनुसार ट्रक और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रक चालक सुनील कुमार (28) निवासी अलीगढ़ ट्रक में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. नितिन मलिक ने तुरंत उसके परिजनों से फोन पर संपर्क किया। अधिक खून बहने और हालत नाजुक होने के कारण घायल को रेफर करना खतरे से खाली नहीं था। परिजनों की सहमति मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन शुरू किया।
कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद करीब ढाई फीट लंबा लोहे का एंगल सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। इस दौरान घायल के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था, फिर भी डॉक्टरों ने खून की व्यवस्था कर इलाज जारी रखा। फिलहाल घायल की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।
डॉ. नितिन मलिक (सर्जन) बोले—
“घायल की हालत बेहद गंभीर थी। उसके पैर में लंबा लोहे का एंगल फंसा हुआ था और काफी खून बह चुका था। हमने बिना देरी किए परिजनों से बात कर ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मेहनत के बाद एंगल निकाल दिया गया। अब मरीज खतरे से बाहर है।”

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *