आज की ताजा खबर

मौसम की मार व दैवी आपदाओ के चलते बाजार से गायब हुआ ‘आम’

top-news

परियर-उन्नाव। फलों का राजा कहा जाने वाला आम जिसका हर वर्ष लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, इस बार लोगों की पहुंच से दूर नजर आ रहा है। लगातार मौसम की मार, बार-बार बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि ने बौर नष्ट हो जाने से बाग़वानों को आम फसल का काफी नुकसान पहुंचा है। वही मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी देर से आई, जिससे फूल आने और फल लगने में देरी हुई। कई जगहों पर 40-50 प्रतिशत तक कमी की बात हो रही है, कुछ इलाकों में तो और भी ज्यादा। हर बार मई के अंत तक बाजारे दशहरी आम से भर जाती थी लेकिन पिछले वर्षो की अपेक्षा इस बार अभी भी आवक बहुत कम है। कच्चे आम आंधी से गिर गए, वही बंदरों का आतंक भी बागो में बढ़ा है। जिससे किसानो की परेशानी और भी बढ़ गयी है। अभी जो आम बाजारों में आ रहे हैं वो अन्य राज्यों की प्रजातियाँ (जैसे सफेदा, तोतापुरी, लंगड़ा आदि) हैं। जो 70 से 100 रुपये किलो में मिल रहा है। इसलिए भाव भी ऊंचे रहने की संभावना है। बागवान इस बार काफी परेशान हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले कुछ सालों से आम की फसल अनिश्चित होती जा रही है कभी ज्यादा गर्मी, कभी देर से गर्मी, कभी बेमौसम बारिश। जगरूप सिंह बुंदई लोधी ने बताया कि इस बार मौसम की मार से हम लोगों का व्यापार फीका हो गया है। 40 प्रतिशत ही आम बचा है जिससे अभी आम आने में थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। उम्मीद है कि जून के पहले हफ्ते में बेहतर आवक शुरू हो जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *