आज की ताजा खबर

अमन-चैन की दुआओं के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज

top-news

जहानाबाद फतेहपुर। कस्बे सहित आसपास क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
कस्बे के कुशल का डेरा मार्ग स्थित मुल्ला अबू शहीद ईदगाह में प्रातः 8:15 बजे कारी हाफिज सैय्यद अब्दुल हन्नान ने हजारों अकीदतमंदों को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। वहीं थाना परिसर के समीप स्थित शाही जामा मस्जिद में शहरकाजी मौलाना शफी खां नूरी ने नमाज अदा कराई। गढ़ी स्थित आस्ताने आलिया हजरत सैय्यद शाह जमालुल औलिया दरगाह मस्जिद में मौलाना नसरुल अमीन की इमामत में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं। इसके अलावा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर इमामों द्वारा सैकड़ों लोगों को नमाज अदा कराई गई। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन, पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक, मौलाना फारुख काजमी, मुख्तार बेग, हाफिज फौजान, गुफरान, वसीम, इरफान आजाद, अली अब्दुल्ला, सैय्यद सिराजुद्दीन समेत हजारों अकीदतमंद मौजूद रहे। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ईदगाहों, मस्जिदों, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपजिलाधिकारी बिंदकी प्रदीप रमन, थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक विन्देश कुमार गिरि, उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, उपनिरीक्षक इंदजीत गौतम, उपनिरीक्षक विकास कन्नौजिया पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *