आज की ताजा खबर

जिलेभर में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद

top-news

लखीमपुर-खीरी। जिले भर में बकरीद का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया। मुकर्रर वक्त पर मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ जो शुक्रवार तक जारी रहा। वहीं लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। मिलन-चुलन का दौर भी चलता रहा। 
मितौली। थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न 28 स्थानों पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तहसील एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार दिनेश कुमार, क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र तथा थाना प्रभारी महेश पाठक पुलिस बल के साथ विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की सतर्कता एवं लोगों के सहयोग से बकरीद की नमाज सकुशल सम्पन्न हुई। 
खमरिया। ईसानगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को ईद उल अजहा के अवसर पर मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान खमरिया थाना प्रभारी निर्मल तिवारी और ईसानगर थानाप्रभारी ब्रजेश कुमार की देखरेख में पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक-चैबंद रहा। त्योहार को लेकर सुबह से ही लोग तैयारियों में जुट गए थे और हजारों की संख्या में नमाजी विभिन्न मस्जिदों में एकत्रित हुए। तेज धूप के बावजूद नमाजियों का उत्साह और आस्था देखने लायक रही। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी या विवाद की आशंका को देखते हुए मस्जिदों और गांवों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी निर्मल तिवारी, ब्रजेश कुमार सहित पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे, जिससे पूरे इलाके में शांति व्यवस्था कायम रही। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हर संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी और क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 
नीमगांव। ईद उल अज़हा (बकरीद) का पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। नीमगांव थाना क्षेत्र के भूलनपुर, अछनिया, मलिगवा, रारी, बेहजम, परसेहराकला, पिपरी कला, अकबरपुर, मुकरहेटा, पैला, सनौरी तथा नीमगांव सहित विभिन्न गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह करीब 9 बजे तक ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की और जरूरतमंदों में मदद भी की। नीमगांव थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर मुस्तैदी से तैनात रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद उल अज़हा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 
धौरहरा। बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व सोमवार को क्षेत्र में हर्षाेल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में सज-धज कर ईदगाह एवं मस्जिदों की ओर जाते दिखाई दिए। धौरहरा स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज़ अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। ईदगाह परिसर सहित नगर एवं संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रही और अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। 
रेहरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। करौंदा ईदगाह में सुबह 6ः30 बजे करौंदा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अली अहमद ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई। पूरा ईदगाह नमाजियों से खचाखच भरा रहा। इस मौके पर हाफिज अफजल खान, नब्बन खान, रहीस खान, बकाउल्ला खान, हाजी पुत्तन खान और लड्डन खान ने ईद की नमाज अदा की। ग्राम करौंदा, पिपरिया कप्तान, बसखेड़ा, चठिया, उमरपुर, रामपुर मदारी, मूडा निजाम, पड़सर, बरबर, मोहम्मदी और छेडीपुर सहित कई गांवों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चैकी मूडानिजाम के हेड कांस्टेबल विजय भान, सुधांशु चैधरी, संदीप कुमार, रेहरिया चैकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह, करन सिंह, अभिषेक कुमार और शशि कपूर सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। 
खीरी टाउन। कस्बा खीरी में त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाह पर शहर इमाम मौलाना निजामुद्दीन साहब ने ईद की नमाज अदा कराई, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। ईदगाह के अलावा विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ और लोगों ने घरों में सेवइयां बनवाकर नियाज कराई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की पूर्व संध्या से ही बाजारों में रौनक रही और देर रात तक खरीदारी होती रही। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बताया गया कि कुर्बानी का सिलसिला तीन दिनों तक जारी रहेगा। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *