आज की ताजा खबर

रात में आए आंधी- तूफान नें मचाई तबाही, विद्युत सप्लाई हुई धड़ाम

top-news

अतर्रा (बाँदा)|बीती रात्रि आए तेज आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई,लोगों की छतों के टीन टप्पर तो उड़े ही, वहीं सड़क किनारे खड़े सैंकड़ो पेड़ टूट गए, रास्ते जाम हो गए और विद्युत पोल टूटने एवं 11 हजार की लाइन में कई जगह खराबी आने एवं तार टूटने की वजह से पूरी विद्युत व्यवस्था धड़ाम हो गई जिसे लगभग 24 घंटे बाद बहाल किया जा सका|
    गुरुवार की अर्धरात्रि के बाद चली तेज आंधी एवं तूफानी हवाओं ने ऐसी तबाही मचाई कि बिजली, पानी सहित अन्य सारी व्यवस्थाएं ठप्प हो गईं, सड़कों पर पेड़ गिर जाने की वजह से रास्ते जाम हो गए यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई साथ ही विद्युत सप्लाई पोल एवं विद्युत तार टूटने टूटने वह लाइनों में आई फाल्ट की वजह से पूरी तरह से सप्लाई बाधित हो गई!नगर के लोग एक-एक बूंद पानी को तरस गए और पूरी रात और दिन अंधेरे में बिताने को मजबूर रहे| विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने अभियंताओं की टीम के साथ पूरा दिन लगातार फाल्ट ढूंढते रहे इसके बावजूद भी देर रात तक पूरी तरह से विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई! नगर के कई मोहल्ले में सप्लाई नहीं शुरू हो पाई!

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *