आज की ताजा खबर

नवागत सिटी मजिस्ट्रेट का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

top-news

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की सूचना मिलने पर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ तथा जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता शामिल रहे। पदाधिकारियों ने रजनीकांत पांडेय को पटका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ महानगर मंत्री रेहान मिर्जा, महानगर मंत्री सरताज अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सिटी मजिस्ट्रेट का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने शहर के व्यापारिक माहौल, व्यापारी हितों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप जनहित एवं व्यापारी हितों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *