आज की ताजा खबर

जनगणना-2027 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

top-news

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण कर जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों, डाटा संकलन, मकानीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनगणना कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता और शुद्धता के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाएं और नीतियां तैयार की जाती हैं। इसलिए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने जनगणना सेल में उपलब्ध संसाधनों एवं कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इस दौरान जनगणना सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *