आज की ताजा खबर

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं

top-news

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों, किशोर बैरक तथा जेल अस्पताल का निरीक्षण किया।
जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके अलावा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी बंदियों को मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *