आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गांव-गांव पहुंच रही कानूनी जागरूकता, जरूरतमंदों को मुफ्त विधिक सहायता की जानकारी लक्ष्मीपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शिक्षा, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन और जलवायु परिवर्तन पर किया गया जागरूक
- दैनिक लोक भारती
- 01 Jun, 2026
कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एक्शन एड के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड पडरौना के लक्ष्मीपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज भुवन ने की। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को न्याय उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। इसके तहत जिले की प्रत्येक तहसील और थाने पर प्राविधिक स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं, जो जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने में मदद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में शिक्षा का अधिकार, मानव तस्करी, यौन शोषण और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि जागरूकता और समय पर हस्तक्षेप से कई सामाजिक समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
एक्शन एड के प्रतिनिधियों ने हीट वेव और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बदलते मौसम का सबसे अधिक असर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कमजोर वर्गों की आजीविका पर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को गर्मी से बचाव और जलवायु अनुकूल व्यवहार अपनाने के उपायों की भी जानकारी दी।
शिविर में ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी सुविधाओं और सरकारी सहायता तंत्र की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







