आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का सम्मान
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jun, 2026
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में चल रहे मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचीकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 31 प्रगणकों एवं 11 सुपरवाइजरों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के समुचित विकास,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कर निर्धारण एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए मकान सूचीकरण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने निर्धारित समयावधि में पूरी निष्ठा,ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य को संपन्न कर नगर पालिका की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है।
श्री मौर्या ने कहा कि सूचीकरण कार्य के दौरान टीम ने घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं संकलित कीं,जिससे नगर पालिका के अभिलेखों को अद्यतन करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर शैलजा सिंह,पवन वर्मा,सुदीप श्रीवास्तव,वेद प्रकाश चौरसिया,अभिषेक पांडे,मुजीब उल्लाह अंसारी,धर्मेंद्र गौड़,अरुण मिश्रा,मंगल देव,अरविंद कुमार यादव एवं कनीज फातिमा सहित राजेश रत्नम तथा राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य कर नगर के विकास में योगदान दिया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







