आज की ताजा खबर

राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन अयोध्या राम मंदिर में चंदे की कथित अनियमितताओं की जांच की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

top-news

कुशीनगर। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चंदे और चढ़ावे की धनराशि में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुशीनगर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की मौजूदगी में एसडीएम पडरौना को सौंपा गया।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे और चढ़ावे की धनराशि में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी खबरों ने लोगों की आस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही मंदिर में प्राप्त चंदे और चढ़ावे के लेखा-जोखा का स्वतंत्र ऑडिट कराए जाने तथा भविष्य में पारदर्शी वित्तीय निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान अंगद चौहान, सरोज कुमार गौतम, स्वामीनाथ यादव, रमजान अली, जगनारायण प्रसाद, भुवाली गोरख यादव, पलटन यादव, अल्ताफ आलम, धनंजय सिंह, परवेज आलम, आर्यन मोहम्मद, जहीरुद्दीन, संजय कुमार साईं, राज कपूर राय और अब्दुल हमीद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़ी आर्थिक व्यवस्थाओं में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे। फिलहाल ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का हल्ला बोल | कुशीनगर में प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *