आज की ताजा खबर

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, 200 ग्रामीणों के नाम कटे; डीएम से जांच की मांग

top-news

कुशीनगर। कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। दुदही ब्लॉक की ग्रामसभा नरहवा अचरज दुबे के ग्रामीणों ने अंतिम मतदाता सूची 2026 में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

धर्मेंद्र मणि चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि पंचायत निर्वाचन की अंतिम मतदाता सूची से करीब 200 मूल निवासियों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 100 बाहरी या अज्ञात लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गड़बड़ी से वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले एसडीएम तमकुहीराज और बीडीओ दुदही को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी नामों को हटाया जाए और पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल किए जाएं। उनका कहना है कि मतदाता सूची में हुई कथित गड़बड़ी से गांव में असंतोष और आक्रोश का माहौल है।

जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीण प्रशासनिक जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

कुशीनगर में वोटर लिस्ट विवाद | 200 ग्रामीणों के नाम कटने का आरोप | DM को सौंपा ज्ञापन

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *