आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नरसिंह बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
- दैनिक लोक भारती
- 03 Jun, 2026
बसरेहर (इटावा)। क्षेत्र के प्रसिद्ध नरसिंह बाबा दरबार में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
अयारा और बजीरपुर गांव के मध्य स्थित नरसिंह बाबा के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। दिनभर भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन में पहुंचे लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और जय श्रीराम, राधे-राधे तथा नरसिंह बाबा के जयघोष गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं का कहना था कि नरसिंह बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हैं।
देर शाम तक भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्ति, सेवा और आस्था से जुड़े इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक माहौल से सराबोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक मे क्लिक करे
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







