आज की ताजा खबर

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

top-news

अयाना औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल के मुताबिक उपनिरीक्षक जीतमल ने पुलिस टीम के साथ बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मिश्रपुर मोड़ के पास से आरोपी अशोक कुमार को दबोचा। मामले को लेकर पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि बीती 28 मई की दोपहर आरोपी अशोक कुमार ने जबरन उनके घर में प्रवेश किया और उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *