आज की ताजा खबर

कार्यकर्ताओं की समस्याओं का करें त्वरित समाधान -प्रभारी मंत्री

top-news

बांदा। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। आयोजित सांगठनात्मक बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश से उन्हें बांदा के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने के लिए जिले का प्रभार सौंपा गया हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करने का कार्य करेंगे।यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता हैं तो उसे दंडित कराया जाएगा। कोर कमेटी का महत्त्व बताते हुए कहा कि इस कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी के मुख्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं की विकास संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। वह प्रत्येक माह जिले के विभागीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक लेंगे। भाजपा के मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बबेरू मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, जिला मंत्री विष्णुप्रताप सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुप्त लल्ला रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *