आज की ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व सैनिकों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,नासिक रोड में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और परिवारजनों ने लगाए पौधे, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

top-news

नासिक रोड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक्स सर्विसमेन कल्याण संगठन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारजनों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बड़ी संख्या में पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में प्रभाग-21 के पार्षद एवं नासिक रोड सभापति रमेश ढोंगडे तथा गार्डन इंस्पेक्टर बरपे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एच.पी. पांडेय ने किया, जबकि एस.एन. मिश्रा और आई.बी. गुरुंग ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने जल, वायु, ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।

मुख्य अतिथि रमेश ढोंगडे ने आम का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद संगठन के सदस्यों, महिलाओं और परिवारजनों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के लिए सामुदायिक भवन निर्माण से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट दिलीप बडगुजर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। भारत माता की जय और विश्व पर्यावरण दिवस के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक मे क्लिक करे 

"विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व सैनिकों ने लगाया हरियाली का संकल्प"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *