आज की ताजा खबर

ट्रैक्टर की टक्कर से ईको वैन क्षतिग्रस्त, महिला और बच्चे बाल-बाल बचे,साढ़ क्षेत्र के मिर्जापुर बंबा के पास हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

top-news

भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से ईको वैन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय वैन में महिलाएं और बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना बिधनू क्षेत्र के शिवगंज निवासी दिलीप कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई रामरतन बुकिंग पर सवारियां लेकर ईको वैन से नरवल की ओर जा रहे थे। दरगाही लाल पुल से मिर्जापुर-महनीपुर मार्ग पर पहुंचने के बाद मिर्जापुर बंबा के पास हाइटेंशन लाइन के नीचे सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने वैन में टक्कर मार दी।

बताया गया कि ट्रैक्टर में बकेट लगा हुआ था और चालक कथित रूप से लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगने से ईको वैन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार महिलाएं और छोटे बच्चे सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर तथा ईको वैन को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया। शिकायतकर्ता ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है।

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ऐसे में वाहन के मालिक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *