आज की ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

top-news

कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी ने अपनी पत्नी शालिनी त्यागी के साथ संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला जज ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” तथा “पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए आज से ही ठोस प्रयास करने होंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आनंद प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यपाल सिंह प्रेमी, ओमप्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजन कुमार गोंड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जायसवाल, बिजेंद्र स्वरूप सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *