आज की ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान, फलदार और औषधीय पौधों का हुआ रोपण रामेष्ट धाम केशव मधुवन सेवा समिति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

top-news

कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामेष्ट धाम केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में केशव मधुवन वाटिका में किया गया। इस दौरान फूलदार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई, वृक्षारोपण में कमी तथा खेतों और जंगलों में लगातार हो रहे निर्माण कार्यों के कारण पर्यावरण का संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में प्राकृतिक संसाधनों का संकट और गहरा सकता है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने, तालाबों और जल स्रोतों को बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, सीताराम मित्तल, अशोक शुक्ला, चन्द्र भूषण मिश्रा, बी.के. तिवारी, ओम प्रकाश गौतम, मुन्ना लाल, पप्पू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *