आज की ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर मातृ छाया गुरुकुलम में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वंदनम कार्यक्रम

top-news

कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन द्वारा बिठूर-चौबेपुर रोड स्थित रॉयल ग्रुप के मातृ छाया गुरुकुलम में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वंदनम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने गुरुकुलम परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया और वृक्ष वंदनम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ते हुए प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रॉयल ग्रुप के चेयरमैन रोहित मिश्रा, निखिल बाजपेई, हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन के नगर संयोजक नवेन्दु शुक्ल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी, जिलामहामंत्री डॉ. राहुल मिश्रा, विपिन शुक्ला, शैलेन्द्र अवस्थी, चंद्रदीप यादव सहित गुरुकुलम के आचार्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *