आज की ताजा खबर

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में 8.38 लाख पौधों का रोपण

top-news

बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी विकास खंडों, नगर निकायों तथा ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया गया। अभियान के तहत जिले में कुल 8.38 लाख पौधों का रोपण किया गया।पौधारोपण कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जिलाधिकारी ने अपने आवास परिसर में मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व एमएलसी अंगद सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। सतरीख क्षेत्र के सप्तऋषि आश्रम देवघरा मंदिर परिसर में ब्लॉक प्रमुख रवि रावत, आकाश पटेल एवं ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने पौधे रोपे। जिला वन अधिकारी ने भी वन विभाग कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।रामनगर वन परिक्षेत्र में पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने पौधारोपण कर लोगों से अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है तथा अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *