आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर जनसेवा कार्यक्रम आयोजित

top-news

अमेठी विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कर प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में पावन माँ कालिकन धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विशेष पूजन-अर्चन एवं आरती सम्पन्न हुई। उपस्थित जनों ने माँ कालिकन के चरणों में प्रदेश के मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं लोककल्याणकारी जीवन हेतु प्रार्थना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा समग्र विकास का राष्ट्रीय आदर्श बनकर उभरा है। प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों, तीर्थस्थलों एवं पौराणिक आस्था केन्द्रों को नवीन पहचान प्रदान करने के साथ-साथ सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। सभी उपस्थित जनों ने कामना की कि वर्ष 2027 में पुनः उनके नेतृत्व में प्रदेश प्रगति, समृद्धि एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर रहे।
धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर उपचाररत मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस सेवा कार्य ने भारतीय संस्कृति के “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को पुनः अभिव्यक्त किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी मंडलों एवं शक्ति केन्द्रों पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुए। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु जन-जागरण का भी संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, मनोज तिवारी,अजय तिवारी, गिरजा शंकर शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष देव प्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *