आज की ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में लगे 8 लाख से अधिक पौधे

top-news

शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। विकास खंड ददरौल के संविलयन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूली बच्चों और आमजन को फलदार पौधे भी वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नामअभियान में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले मेंएक साथ 8 लाख से अधिक पौधे लगाए गए, जबकि इस वर्ष 44 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में एक दिन में 5 करोड़ तथा पूरे वर्ष में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 21 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सभी ब्लॉकों में योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 8 लाख 64 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है और सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिले में सहजन वन विकसित किया गया था, जबकि इस वर्ष बजरंग वन विकसित किया जाएगा।कार्यक्रम में चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *