आज की ताजा खबर

दो मासूम बच्चियों के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

top-news

अमरिया (पीलीभीत)। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव मझलिया में दो मासूम बच्चियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम गांव में आयोजित भंडारे के दौरान एक युवक दो छह वर्षीय बच्चियों को अपने साथ ले गया था। बच्चियों के अचानक लापता होने से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान आरोपी दोनों बच्चियों और अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल तथा प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लगातार छानबीन और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी आनंद सिंह पुत्र थाना सिंह निवासी अंटा गौंटिया, थाना अमरिया को नीलगिरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *