आज की ताजा खबर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी

top-news

जहानाबाद (पीलीभीत)। इज्जतनगर-पीलीभीत रेल खंड पर शुक्रवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गांव बालपुर पट्टी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा स्थानीय पुलिस और जीआरपी को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
थानाध्यक्ष जय शंकर ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *