आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कृषि ऋण शिविर में 35 करोड़ के ऋण प्रस्ताव, किसानों को मिली बैंकिंग योजनाओं की जानकारी
- दैनिक लोक भारती
- 06 Jun, 2026
कुशीनगर। किसानों, महिलाओं और युवाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और बैंक ग्राहकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान करीब 35 करोड़ रुपये के ऋण एवं संभावित ऋण प्रस्तावों की कैनवसिंग की गई।
देशव्यापी कृषि ऋण आउटरीच अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आरई-केवाईसी, सीकेवाईसी, ऑनलाइन खाता खोलने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विशेष काउंटर भी लगाए गए, जहां लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख विभोर अग्रवाल ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया किसानों, महिलाओं और युवाओं की जरूरतों के अनुरूप त्वरित एवं सुलभ वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कृषि, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई लाभकारी ऋण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, कृषि विभाग के उपनिदेशक अतींद्र सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम फैसल आलम, डीडीएम नाबार्ड राहुल वी. यादव सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एलडीएम संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कृषि ऋण आउटरीच कैंप के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया। बैंक अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







