आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
छठ पर्व से पहले मटिहनिया खुर्द में छठ घाट निर्माण का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
- दैनिक लोक भारती
- 06 Jun, 2026
पडरौना (कुशीनगर)। नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा मटिहनिया खुर्द स्थित निर्माणाधीन छठ घाट का विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मनीष जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घाट बनने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा पर्व के आयोजन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और नगर विकास के संकल्प के तहत नगर पालिका परिषद लगातार जनहित और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है। छठ घाट का निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य की सराहना की और छठी मैया से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में सभासदों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







